पुण्यतिथि पर याद किये गये महान इतिहासकार डा. काशी प्रसाद जायसवाल


जौनपुर। जायसवाल क्लब जौनपुर के तत्वावधान में नगर के सब्जी मण्डी स्थित जायसवाल धर्मशाला में डा. काशी प्रसाद जायसवाल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर गोष्ठी हुई। इस मौके पर डा. जायसवाल के जीवन एवं कृतित्व को याद करते हुये अनिल जायसवाल हरिओम ने भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किया। साथ ही डा. जायसवाल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुये सुनील गुप्ता बहादुर ने कहा कि वह एक महान इतिहासकार, शिक्षा शास्त्री, बैरिस्टर, साहित्यकार व मुद्रा शास्त्री थे। आशुतोष जायसवाल ने उन्हें एक महान शिक्षाविद बताते हुये कहा कि हमें उनके जीवन से सदैव प्रेरणा लेनी चाहिए। राधेरमण जायसवाल अध्यक्ष उद्योग व्यापार मण्डल ने समाज के लिये उनके योगदान की चर्चा किया। शरद जायसवाल एडवोकेट आडिटर दीवानी बार ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने डा. जायसवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनके आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही। इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू ने डा. जायसवाल को देश और समाज का गौरव बताया। साथ ही कहा कि भारत सरकार द्वारा उन पर डाक टिकट जारी किया गया है। इसी क्रम में हेमन्त जायसवाल ने डा. जायसवाल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विधान चन्द्र जायसवाल एडवोकेट, सत्य प्रकाश जायसवाल सत्तन, दयाशंकर, रोहन जायसवाल, रमेश चन्द्र जायसवाल, संजय जायसवाल, रजत जायसवाल, सतीश चन्द्र जायसवाल, संदीप जायसवाल, गिरीश जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल, दिनेश जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता ओम प्रकाश जायसवाल प्रबंधक इण्टर कालेज सुदनीपुर व संचालन महामंत्री सुरेन्द्र जायसवाल ने किया। अन्त में जायसवाल क्लब के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

Post a Comment

0 Comments