जेसीआई जौनपुर चेतना ने मनाया सावनी महोत्सव

जौनपुर। नगर के एक होटल में जेसीआई जौनपुर चेतना की अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सावनी महोत्सव का आयोजन हुआ जहां सावनी महोत्सव को टाइटल ‘सावन आया रे’ से संवारा गया। सभी सदस्य हरी साड़ी और सोलह श्रृंगार में उपस्थित हुईं जिसने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। सभी सदस्यों ने फूलों से सजे खूबसूरत झूले का खूब आनन्द लिया जो आकर्षण का केन्द्र बना रहा। सावन सेल्फी प्वाइण्ट सदस्यों ने सावन की थीम पर बने सेल्फी प्वाइण्ट पर खूब मस्ती की। मेंहदी कार्यक्रम मंे सभी सदस्यों ने मेंहदी लगवाकर सावन में शुभ कार्य किया। रंगोली कार्यक्रम में मेंहदी के साथ रंगोली ने भी अपना रंग बिखेरा। फूलों से बनी रंगोली ने सभी को नेचर फ्रेंडली रहने का संदेश दिया। इसी क्रम में सभी सदस्यों ने ढोल-मंजीरे की ताल पर भजन और कजरी गाया। अन्त में सभी सदस्यों को स्पेशल गिफ्ट के तौर पर श्रृंगार का सामान और स्पेशल वोवेन हैण्ड बैग दिया गया। साथ ही चेतना की पहली प्रोविजनल जोन ट्रेनर और जौनपुर की पहली महिला ट्रेनर रिचा गुप्ता का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक संचिता बैंकर, सोना बैंकर और चेतना साहू की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर संस्थापक मेघना रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष चारू शर्मा, पूर्व अध्यक्ष कल्पना केसरवानी, पूर्व अध्यक्ष मधु गुप्ता, कोषाध्यक्ष संगीता सेठ, जेजे अध्यक्ष जयंती सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments