जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक

जौनपुर 09 अगस्त 2022 (सू0वि0)-  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कल देर सायं कलेक्ट्रट सभागार में संपन्न हुई। 

       बैठक में जिलाधिकारी ने 10 करोड़ से ऊपर के लागत की परियोजना की समीक्षा की और सभी परियोजना के लिये नामित नोडल अधिकारियो को निर्देश दिया कि प्रतिदिन मानिटरिंग करते हुए परियोजना समय से पूर्ण कराये। 

        उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा जिलाधिकारी स्तर पर की जाएगी। उन्होंने  निर्देश दिया कि मेडिकल कालेज का कार्य युद्धस्तर पर किया जाए। अमृत योजना में प्रगति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त की और कार्य मे तेजी लाई जाने हेतु निर्देशित किया। बेलाव पराऊगंज पुल को दिसम्बर 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी परियोजना ससमय निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए। 

         जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि सभी विभागाध्यक्ष अपने अपने विभाग के द्वारा 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यों की सूचना अनिवार्य रूप से दे दे ताकि निर्माण में आने वाली समस्याओं को दूर कराया जा सके। ऐसा न करने पर उन्होंने कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी। 

        मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि जलजीवन मिशन के तहत जो सड़के खोदी गयी है उनके पुनर्निर्माण की प्रकिया का सत्यापन कराये। जलजीवन मिशन के कार्य में प्रगति कम न होने पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि मैन पावर बढ़ाते हुए कार्य मे प्रगति लाए। समाज कल्याण विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की और निर्देश दिया कि पेंशन के लाभार्थियों की आधार सीडिंग का कार्य शत प्रतिशत कराये। 

      आई.जी.आर.एस में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिया। चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान आयुष्मान योजना में जिले की रैंकिंग टॉप टेन में करने के निर्देश दिए गए। सहायक श्रमायुक्त  एवं जिला पूर्ति अधिकारी को गोल्डेन कार्ड बनाने के कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र समय से जारी करे। 

      आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की। प्रत्येक गांव में एक नोडल नामित कर दिए जाएं। सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि शहीद स्मारकों को ठीक करा लें। सभी जगहों पर साफ-सफाई करा ले। शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाए। गांव में बन रहे खेल के मैदान में शहीद की मूर्ति लगाया जाए। 

       पशुपालन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों की विस्तृत समीक्षा जिलाधिकारी के द्वारा की गई। व्यापक स्तर पर प्रत्येक सप्ताह ऋण मेला का आयोजन करने के निर्देश एलडीएम को दिया। 

       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, मुख्य चिकित्साधिकारि डॉ० लक्ष्मी सिंह सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments