राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मे सक्रिय भागीदारी से दूर होंगी कर्मचारी समस्यायें



राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मे सक्रिय भागीदारी से दूर होंगी कर्मचारी समस्यायें: चंद्रशेखर सिंहपुरानी पेंशन कर्मचारी का हक है: डॉ प्रदीप सिंह
 

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मे सक्रिय भागीदारी से दूर होंगी कर्मचारी समस्यायें: चंद्रशेखर सिंह
पुरानी पेंशन कर्मचारी का हक है: डॉ प्रदीप सिंह

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के केंद्रीय पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल 15 सितंबर को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह मे होने वाले द्विवार्षिक अधिवेशन में सहभागिता हेतु कर्मचारी जागरण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मंत्री चंद्रशेखर सिंह एवं जिला संप्रेक्षक सभाजीत यादव के नेतृत्व में जनपद के जिला पूर्ति कार्यालय, जिला निबंधन कार्यालय, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, आयुर्वेद चिकित्सा संघ, गन्ना विकास संघ आदि में अपने संवर्ग के पदाधिकारियों से मिला। जिला मंत्री चंद्रशेखर सिंह ने विभिन्न कार्यालयों में कर्मचारियों की विभागीय शासन प्रशासन स्तर पर लंबित समस्याओं को सुना तथा सभी को आश्वस्त किया कि संगठन में शक्ति होती है जो वर्तमान में हम सभी के बट जाने से क्षीण हो गयी है। अतः आप सभी जनपद में हो रहे आगामी द्विवार्षिक अधिवेशन में सक्रिय सहभागिता कर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करें, जिससे जनपद से लेकर शासन तक संदेश प्रसारित हो कि कर्मचारी अपने हितों की लड़ाई के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है। संघर्ष समिति के चेयरमैन डॉ प्रदीप सिंह ने 2005 के बाद नियुक्त साथियों को आश्वस्त किया कि पुरानी पेंशन बहाली हेतु राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद 2013 से लगातार अब तक आपके साथ संघर्ष कर रहा है जिसके परिणाम स्वरूप पश्चिम बंगाल के साथ ही अब राजस्थान,छत्तीसगढ़, झारखंड आदि राज्यों में कर्मचारियों को मनचाही पुरानी पेंशन की बहाली हो चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कर्मचारियों के बढ़ते दबाव को देखकर एनपीएस योजना में सरकारी अनुदान की धनराशि 10% से बढ़ाकर 14% कर दिया है। आईटीआई संघ के अध्यक्ष देवेश यादव ने परिषद के प्रदेश नेतृत्व का अपनी विभागीय मांगों को शासन तक पहुंचाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। सफाई कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामलाल पाल एवं कोषाध्यक्ष अजयलाल मौर्य ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की मुख्यधारा में सभी संगठनों को चलने का आह्वान किया जिससे विभिन्न विभागों की समस्याओं का निराकरण शीघ्रता से हो सके। प्रतिनिधिमंडल में डॉ फूलचंद कनौजिया, शरद पटेल, अखिलेश यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments