श्रीकृष्ण पांडेय अध्यक्ष व डाक्टर आशीष बने मंत्री



मल्हनी (जौनपुर): यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन( यूटा) करंजाकला ब्लाक इकाई का चुनाव शुक्रवार बीआरसी करंजाकला सभागार में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से श्रीकृष्ण पांडेय को अध्यक्ष व डाक्टर आशीष सिंह को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इकाई के अन्य पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अहसन, कोषाध्यक्ष मनीष मिश्र, संयुक्त मंत्री लक्ष्मण पाठक, महिला उपाध्यक्ष अर्चना शुक्ल, उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार, चंद्र शेखर, राजेश विश्वकर्मा प्रवक्ता रजनीश कुमार सिंह, संगठन मंत्री वीरेंद्र कुमार अस्थाना आदि पदाधिकारियों को चुना गया। चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह व

डा. हेमंत सिंह और पर्यवेक्षक चंद्रेश यादव रहे। इस अवसर पर जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश यादव, सत्य प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद थे

Post a Comment

0 Comments