अखिलेश यादव के आह्वान पर सपाजनों ने निकाली तिरंगा यात्रा



पूर्व सांसद नन्द किशोर व सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर ने किया शुभारम्भ
तिरंगे की आन-बान-शान के लिये सपाजन हमेशा संकल्पितः श्रवण जायसवाल
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लगातार चल रहे तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत नाथूपुर चौराहे से तिरंगा यात्रा निकायी गयी। रैली का शुभारम्भ कार्यक्रम प्रभारी/पूर्व सांसद नन्द किशोर यादव व सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने संयुक्त रुप से झण्डी दिखाकर किया। जिला उपाध्यक्ष श्रवण जायसवाल की अगुवाई में आयोजित रैली में शामिल मौजूद सैकड़ों सपाजन कार्यकर्ता भारत माता की जय, वन्देमातरम जैसे तमाम उद्घोष कर रहे थे। तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुये नगर पालिका के प्रांगण में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई जहां उपस्थित सभी लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि तिरंगे की आन-बान-शान को बनाये रखने के लिये सपाजन हमेशा संकल्पित हैं। देश के मौजूदा हालात अब परिवर्तन मांग रहा है। महंगाई, भूख, भ्रष्टाचार, अनाचार, दुर्व्यवहार, व्यभिचार, अपराध आदि चरम पर है। हमको इसके खिलाफ लड़ाई लड़ना है तो तमाम देशवासियों को कतारबद्ध होकर देश को सर्वोपरि मानकर काम करना होगा। श्री जायसवाल ने कहा कि सीमा पर जो हमारे प्रहरी देश की रक्षा हेतु दिन-रात जाग करके सीमा की रखवाली करते हैं, उनकी और उनके परिवार के बारे में देश के किसी राजनेता ने सोचने का काम किया तो वह हैं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव। इसी प्रकार देश के तमाम राजनेताओं को उनके पदचिन्हों पर चलकर काम करने की आवश्यकता है। रैली में शामिल हुये समस्त लोगों का स्वागत युवा नेता अमित यादव ने किया। इस अवसर पर दिनेश यादव फौजी, राहुल त्रिपाठी, सभासद कृष्ण कुमार यादव, जवाहर यादव, निजामुद्दीन अंसारी, राम भजन साहू, नितेश साहू, गुड्डू सोनकर, शिव शम्भू प्रजापति, अरविन्द जायसवाल, डा. शिवजीत यादव, जीशान खान, रेहान अंसारी, डा. जंग बहादुर यादव, सुजीत यादव, जय प्रकाश यादव, मो. अंसार अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी संजय अस्थाना ने किया।

Post a Comment

0 Comments