कार्यकर्ताओं के सम्मान से मजबूत होता है संगठन- दिनेश टंडन



जौनपुर। जौनपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित ऋतु अभिनंदन, वृक्षारोपण और व्यापारी संगोष्ठी कार्यक्रम पुरानी बाजार के गोकुल घाट पर संपन्न हुआ। अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। 
         *मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष / उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि व्यापार मंडल के साथ-साथ सभी संस्थाओं में कार्यकर्ताओं के सम्मान से संगठन मजबूत होता* है। सभी व्यापारियों को एक दूसरे का सहयोग और सम्मान करना चाहिए और किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर हमेशा एकजुट होकर परेशानी का सामना करना चाहिए!
      विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित प्रतिष्ठित व्यवसायी नगर संरक्षक मनोज अग्रहरि ने व्यापार मंडल का तन मन धन से सहयोग करने का वादा किया और पिछले 2 वर्षों के दौरान नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा किए गए कार्यों की सराहना किया। 
         विशिष्ट अतिथि नगर संरक्षक दिनेश सेठ ने सभी व्यापारियों और पदाधिकारियों को एकजुट रहने का निवेदन किया। 
        प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी और प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने संयुक्त रुप से व्यापार मंडल की सभी लड़ाई में अपना पूर्ण सहयोग देने का वादा किया और संगठित होकर समस्याओं का निदान करने की बात कही। 
        कार्यक्रम के प्रारंभ में ईस-वंदना राकेश जायसवाल ने किया अतिथियों का अंगवस्त्रम पहनाकर माल्यार्पण करते हुए मोती माला से स्वागत किया। व्यापार मंडल का तन मन से हमेशा सहयोग करने वाले निम्न पदाधिकारियों को अतिथियों के द्वारा मोतियों के माला पहनाकर सम्मानित किया गया। 
         इस अवसर पर यशवंत साहू, विमल भोजवाल, डीके अग्रहरि, संतोष साहू, सतीश अग्रहरि, डॉ.संदीप पांडे, राकेश जायसवाल, अमितोष गुप्ता, मो. दानिश, नीरज शाह, विकास अग्रहरि, शिवम अग्रहरी, हफिज शाह शामिल थे। 
          कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने निम्न लोगों को व्यापार मंडल का पदाधिकारी बनाया, शरद टंडन (नामित सभासद) संदीप जायसवाल, चंद्रशेखर निषाद' अनिल साहू सभी का माल्यार्पण कर नई जिम्मेदारी दी गई। 
       कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि, मनोज कुमार साहू, अनिल वर्मा, बनवारी लाल साहू, संजीव यादव, का विशेष योगदान रहा। 
        कार्यक्रम में राजदेव यादव, अशोक बैंकर, अनिल जायसवाल, श्याम चंद्र अग्रहरि, सुरेंद्र सिंघानिया, युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि, पंकज जायसवाल, श्याम मोहन अग्रवाल पीयूष गुप्ता, अशर्फी जायसवाल, अशोक अग्रहरि, अशोक साहू, अरशद कुरैशी, रवि श्रीवास्तव, शशांक सिंह, रामकुमार साहू, संजय जाडवानी, ज्ञानेंद्र साहू, अरुण कपूर, ओम प्रकाश जायसवाल, विनय गुप्ता, जंगी लाल अग्रहरि, सुरेंद्र प्रधान, गौतम सोनी, ज्ञानचंद संतोष, सोथौलिया, संतोष मौर्य, डॉ राम मूरत मौर्य, रत्नेश सिंह, सुरेंद्र मौर्य, भग्गू सत्य प्रकाश जायसवाल, गप्पू मौर्या, वीरेंद्र यादव, रविंदर अग्रहरि, रतन जायसवाल, ऋषि वर्मा, जागेश्वर केसरवानी, हरेराम केसरवानी, जायसवाल मुकेश अग्रहरि, अतुल जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, कृष कुमार जायसवाल, डॉ.एम एम वर्मा, अरविंद बैंकर, राजेंद्र सिंह, अवनींद्र तिवारी, संजय गुप्ता, शरद साहू, राहुल गुप्ता, अनूप जायसवाल, आलोक श्रीवास्तव, चंदन गुप्ता, इंद्रजीत मौर्य, योगेश भाटिया, रामआश्ररें साहू, विजय जायसवाल के साथ तमाम व्यापारी गण उपस्थित रहे। 
     कार्यक्रम का संचालन प्रदेश युवा के संगठन मंत्री संजीव यादव ने किया। आए हुए सभी अतिथियों का आभार नगर के महामंत्री मनोज कुमार साहू ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments