संदिग्ध हाल में व्यक्ति का शव मिलने का रहस्य और गहराया



जौनपुर: रामपुर के कोटिगांव हाजीपुर में शुक्रवार की सुबह नहर पुलिया पर संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव पाए जाने का रहस्य और भी गहरा गया है। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर मौत के कारण को लेकर किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सके हैं। ऐसे में जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) भेजे जाने के लिए विसरा संरक्षित कर लिया गया है।

टहलने निकले कुछ ग्रामीणों ने सुबह पुलिया पर शव देखकर पुलिस को सूचना दी। व्यक्ति की पहचान 45 वर्षीय जय कुमार दुबे के रूप में हुई। उनके हाथ में एक-दो जगह नाखून के खरोंच अलावा पूरे शरीर पर कहीं कोई गहरा घाव नहीं था। मूलत: जलालपुर के खालिसपुर कला निवासी जय कुमार दुबे अविवाहित थे। वह कई वर्षों से कोटिगांव में बहन संगीता दुबे के यहां रहते थे। मृत जय कुमार दुबे ने अपने पुश्तैनी भूसंपत्ति का कुछ हिस्सा बेचकर वर्षों पूर्व घर बनवा लिया था। मौत की सूचना पर गांव से आए जय कुमार के चाचा राधेश्याम दुबे ने बताया कि वह शराब पीने के आदी थे


किंतु मृत्यु कैसे हुई यह समझ में नहीं आ रहा है। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों के किसी ठोस नतीजे पर न पहुंचने से मौत का रहस्य और भी गहरा गया है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि डाक्टरों ने मृत जय कुमार दुबे के लीवर, किडनी, आंत आदि आंतरिक अंगों का हिस्सा (बिसरा) जांच के लिए संरक्षित किया है। अब विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कोई कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments