भाविप ने सामूहिक रूद्राभिषेक कर सेवा एवं संस्कृति सप्ताह की शुरूआत की


जौनपुर। भारत विकास परिषद ने सेवा एवं संस्कृति सप्ताह की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के रूद्र रूप को रूद्राभिषेक करके साथ पूजा अर्चना करके किया। तत्पश्चात् मुख्य यजमान प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख अतुल साधना जायसवाल ने कहा कि जग कल्याण के सावन माह में किया गया रुद्राभिषेक बहुत ही फलदायक होता है। अध्यक्ष नीरज मीनू श्रीवास्तव ने कहा कि सावन माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। इस अवसर प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख अवधेश गिरी, महिला संयोजिका बबिता जायसवाल, कोषाध्यक्ष शरद ममता साहू, शिव गुप्ता, संगठन सचिव डा. आशुतोष सिंह, राहुल पाठक, रमेश पूनम श्रीवास्तव, पंकज सिंह सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे। अन्त में सचिव दिलीप जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments