शारदा सहायक नहर में अज्ञात महिला का शव पाए जाने से सनसनी,



जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के ग्रामसभा विझवट से गुजरने वाली नहर शारदा सहायक खण्ड-36 नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी।
         मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को महराजगंज के विझवट नहर के पास नहर में एक महिला का शव बहते देखकर जनौर निवासी राजेश (चौकीदार) ने थाने पर सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एबीएस चौकी प्रभारी हरिश्चन्द्र सिंह ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया। लगभग 40 वर्षीया महिला के शरीर पर मैरून रंग की सलवार और समीज है।
        इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संतोष शुक्ला ने बताया कि इस महिला का शव प्रतापगढ़ की तरफ से बहते हुये यहां आया है। शव से बुरी तरह दुर्गंध आ रही है। यह शव लगभग 1 सप्ताह पुराना लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments