महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सरकार प्रतिबद्धः अखिलेश

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सहकार भारती जौनपुर की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में शहर के एक होटल में हुई जिसके मुख्य अतिथि काशी प्रान्त के विभाग संयोजक अखिलेश सिंह रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सरकार प्रतिबद्ध है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर मजबूत किया जायेगा और आने वाले सहकारिता के चुनाव में सहकार भारती पूरी ताकत के साथ चुनाव लडे़ंगी व जीतेंगी। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि समाज के उत्थान के लिये सहकार भारती लगातार कार्य कर रही है। समाज का उत्थान सहकारिता के बिना सम्भव नहीं है। इस मूल मंत्र से अपने को जोड़कर कार्य करना है। महामंत्री भोलानाथ मिश्रा ने कहा कि सहकार भारती संगठन को ब्लाक एवं तहसील स्तर पर विस्तार करना जरूरी है। प्रत्येक पदाधिकारी इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें। महिला प्रमुख प्रीति गुप्ता ने कहा कि जिले के हर ब्लाक के सहकारी कार्यालय में प्रेणा कैंटीन खोली जायेगी। उसमें समूह की महिला काम करेंगी। इसी प्रकार समूह के दीदी को बैंक सखी, विद्युत सखी के रूप में कार्य दिया जायेगा। संगठन प्रमुख विवेक सिंह ने कहा कि संगठन को निचले स्तर पर मजबूत करने के लिये कार्यकर्ताओं को घर-घर तक पहुंचना होगा और अधिक से अधिक लोगों को सहकार भारती से जोड़ना होगा। सह संगठन प्रमुख रजनी सिंह ने कहा कि महिलाओं के समूह के उत्पाद को आनलाइन के माध्यम से बिक्री की जायेगी और गरीब महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। सह महिला प्रमुख रजनी साहू ने कहा कि सहकार भारती महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये कार्य कर रही है। उन्हें स्वयं सहायता समूह एवं सहकारी संस्थाओं से जोड़कर प्रशिक्षित किया जा रहा है। उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने सहकार भारती के सदस्यता, स्वालम्बी भारत अभियान, नये सहकारी समितियों के पंजीकरण की जानकारी दिया। पैक्स प्रमुख अजय सिंह ने पैक्स से सम्बन्धित समस्याओं से अवगत कराते हुये सहकारी अधिकारियों के असहयोग की बात कही। बैठक में उपाध्यक्ष राजेश सिंह, सम्पर्क प्रमुख रविकांत सिंह, एस.एच.जी. प्रमुख किरन जायसवाल, मंत्री प्रदीप सिंह, संदीप जायसवाल, राजेश अष्ठाना, अमित जायसवाल, रिधित सेठ, सुनील जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन विवेक सिंह ने किया। अन्त में महामंत्री भोला नाथ मिश्रा ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments