पत्नी हन्ता पति को आजीवन कारावास,

जौनपुर। जिला जज वाणी रंजन अग्रवाल ने केराकत थाना क्षेत्र के पेसारा गांव में विवाहिता की जलाकर हत्या करने के दोषी पति अनिल सोनी को आजीवन कारावास एवं 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोगों ने 1 लाख रुपए दहेज की मांग की। जिसको लेकर महिला को सताया जाता था। ससुराल पक्ष के लोगों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर महिला को जला दिया था। वादिनी मंजू सोनी निवासी शेखवाड़ा जफराबाद ने केराकत थाने पर एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 
        वादिनी के अनुसार उसने अपनी पुत्री प्रियंका की शादी अनिल सोनी निवासी ग्राम पेसारा के साथ रीति रिवाज के साथ की थी। शादी 2014 में हुई थी। शादी के बाद पति और ससुराल पक्ष के लोगों की तरफ से दहेज की मांग की जाने लगी। वादिनि का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के रूप में 1 लाख रुपए की डिमांड की। दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रियंका को मारते पीटते प्रताड़ित करते थे।
      4 अगस्त 2016 को शाम 7रू30 बजे शाम वादिनी के रिश्तेदार ने फोन से बताया कि प्रियंका को उसके ससुराल के लोग जला दिए हैं। वादिनी अन्य लोगों के साथ वहां गई तो देखा प्रियंका दर्द से कराह रही थी। पूछने पर बताया कि पति व ससुराल वाले मिट्टी का तेल गिरा़कर जला दिए हैं। प्रियंका को जिला चिकित्सालय जौनपुर में भर्ती कराया गया। उसने मृत्यु पूर्व बयान हॉस्पिटल में दिया था। जिला चिकित्सालय में दौरान इलाज प्रियंका की मृत्यु हो गई।
       पुलिस ने विवेचना करके कोर्ट में केस डायरी दाखिल की। कोर्ट ने समस्त साक्ष्यों के परिशीलन करने के बाद हत्या का मामला पाया तथा दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद पति को हत्या के जुर्म में दोषी पाते हुए उम्र कैद की सजा सुनाया।

Post a Comment

0 Comments