विश्व बूमरैंग चैम्पियनशिप के खिलाड़ी का हुआ जोरदार स्वागत

 


जौनपुर। फ्रांस में आयोजित  विश्व बूमरैंग चैम्पियनशिप खेल में शामिल खिलाड़ी जय सिंह यादव का जनपद मुख्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों ने टीडी कालेज  ग्राउंड पर जोरदार स्वागत किया। बूमरैंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जय सिंह यादव का जनपद में जगह जगह पर लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। विदित हो कि फ्रांस में आयोजित बूमरैंग के इस विश्व चैम्पियनशिप में भारत छठवां   स्थान प्राप्त हुआ। जनपद के मछलीशहर तहसील अंतर्गत बरहता गांव निवासी जय सिंह यादव के अलावा बूमरैंग भारतीय टीम में चेन्नई के फिलिप सत्यराज, प्रयागराज के विवेक मांट्रोज व भोपाल के सुनील उइके शामिल रहे। जय सिंह यादव के स्वागत समारोह में मुख्य रूप से शिक्षाविद डॉ ब्रजेश कुमार यदुवंशी, मयंक सिंह,अजय सिंह यादव, नवीन सिंह,अतुल यादव,विनीत सिंह,अमित यादव,देवेश यादव, आदित्य, विपिन मिश्रा, शिवम्,अवनीश आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments