विध्नहर्ता का हुआ आगमन, गणपति बप्पा का लगा जयकारा



शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की समाजसेविका खुशबू जायसवाल व उनके पति ऋषिराज जायसवाल दोनों ने साथ में मिलकर गणपति बप्पा को धूमधाम से अपने घर पर आगमन कराया। इस मौके पर रामजी पंडित द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मेवा, मिश्री, मोदक का भोग लगाकर भजन-कीर्तन करते हुये पूजा-पाठ कराया गया। साथ ही कलश के साथ विध्नहर्ता गणपति बप्पा की स्थापना हुई। इस मौके पर खुशबू जायसवाल ने कहा कि पहली बार वह अपने निवास स्थान पर गणपति बप्पा का आगमन करवायी। अगर गणपति जी का आशीर्वाद रहा तो हर साल इस स्थान पर आयेंगे। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments