बच्चा चोरी करने की अफवाह में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने वाले पांच अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर। अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक नगर, जौनपुर के निर्देशन व  क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 08.09.2022 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 244/2022 धारा 147/307 भादवि, जिसमें ग्राम बडागाव के कुछ लोगो द्वारा बच्चा चोर की अफवाह में दो व्यक्तियों को मारपीट कर अधमरा कर दिया गया था, जिसमें सोशल मीडिया से प्राप्त वीडियो फुटेज तथा स्थानीय अभिसूचना के आधार पर कुल 11 अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया, जिसमें से 05 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। शेष अभियुक्तगण के लिये थाना स्तर से टीम गठित कर यथाशीघ्र गिरफ्तारी का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। 
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. कामरान पुत्र मो0 रजा 
2. कादिर पुत्र मो0 शमशाद 
3. आसिफ पुत्र मो0 शाहिद
4. कासिम पुत्र जनाब हुब्बन 
5. ज्ञानचन्द पुत्र अरविन्द कुमार 
समस्त निवासीगण ग्राम बडागाव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-* 
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सदानन्द राय थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
2. उ0नि0 श्री प्रभुनाथ यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
3. हे0का0 राजकुमार यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
4. का0 अक्षय कुमार थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
5. का0 बृजेश मिश्रा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
6. का0 कौशल यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
7. का0 अनिल कुमार निषाद थाना शाहगंज जौनपुर
8. का0 कुन्दन कुमार थाना शाहगंज जनपद जौनपुर

Post a Comment

0 Comments