राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कालेज में संस्थापक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कालेज में संस्थापक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया "                                                 "छाञ, छाञाओं ने जोश एवं उत्साह के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए" ‌‌               मौसम खराब होने के बावजूद भी जोश, उत्साह में कोई कमी नहीं आई। जनपद ही नहीं प्रदेश का सबसे पुराना इंटर कालेज का परिसर छात्र छाञाओं से खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम के अन्त में नगर चेयरमैन श्रीमती ‌माया टन्डन एवं प्रबंध समिति के सदस्य, प्रबंधक प्रतिनिधि प्रोफेसर अखिलेश्वर शुक्ला ने प्रतिभाशाली युवा छात्र -छाञाओं को शिल्ड -पुरस्कार वितरण कर उत्साह वर्धन किया।                 इस कालेज की स्थापना 1841में हुईं थी उस समय भारत में ब्रिटिश शासन सत्ता थी। तब जौनपुर की कमिश्नरी आगरा हुआ करता था कार्यक्रम में छाञ-छाञाओं के अभिभावकों एवं जनपद के अधिकांश माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments