पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न



जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक रविवार को टीडी कॉलेज जौनपुर के बलरामपुर सभागार में पूर्व प्राचार्य डॉ समर बहादुर सिंह जी की अध्यक्षता में हुई।  बैठक में जनपद जौनपुर आजमगढ़ गाजीपुर मऊ एवं प्रयागराज के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों से समस्त इकाई अध्यक्ष एवं महामंत्री की सहभागिता रही। 
 बैठक में उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय फुपुक्टा शिक्षक संघ के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर प्रोफेसर हिमांशु सिंह एवं संयुक्त मंत्री पद पर डॉक्टर गंगेश दीक्षित के नाम का प्रस्ताव विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह ने रखा। जिसका सर्व सम्मत से सभागार में उपस्थित समस्त शिक्षकों ने एक स्वर में समर्थन किया तथा संकल्प लिया कि उक्त दोनों प्रत्याशियों को जिताने के लिए सभी शिक्षक अपने अपने स्तर से चुनाव प्रचार अभियान में लगेंगे। 

मुख्य अतिथि कुटीर पीजी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य प्रोफेसर रमेश मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उक्त दोनों प्रत्याशी की जीत ही पूर्वांचल विश्वविद्यालय को गरिमा प्रदान करेगा। पूर्व प्राचार्य डॉक्टर समर बहादुर सिंह ने अध्यक्षीय संबोधन में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फुपुक्टा एवं एआई फुक्टो की अस्थापना में टीडी कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य डॉक्टर हृदय नारायण सिंह का बहुत बड़ा योगदान था। उन्होंने अपने चुनावी अनुभवों को साझा करते हुए संघ एवं संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला। 

बैठक में डॉ दिनेश कुमार सिंह प्रदीप सिंह प्रोफेसर रामाश्रय सिंह प्रोफेसर ओपी सिंह प्रोफेसर वीके त्रिपाठी प्रोफेसर राजीव रतन सिंह डॉ इंद्रजीत डॉक्टर जिम्मी डॉ अरुण कुमार सिंह डॉ सुजीत डॉक्टर लाल बहादुर यादव प्रोफेसर अजीत राय डॉक्टर सिद्धार्थ सिंह डॉक्टर इंदीवर रतन पाठक डॉक्टर देवब्रत मिश्रा डॉक्टर ओपी मिश्रा डॉक्टर यस के सिंह वत्स व डॉ राज बहादुर यादव डॉ विपिन सिंह डॉ मनोज वत्स डॉक्टर प्रकाश पटेल डॉ गायत्री सिंह डॉ नितिन राय डॉक्टर बलवंत सिंह डॉ राजेश कुमार सिंह डॉ रंजीत सिंह डॉ चंद्रभान सिंह प्रवेश जयसवाल डॉक्टर हरिओम त्रिपाठी डॉक्टर करमचंद यादव डॉक्टर अनिल कुमार सिंह डॉक्टर सुघर सिंह राजपूत प्रोफेसर एके चतुर्वेदी डॉ अतुल कुमार यादव डॉ धर्मेंद्र मौर्य डॉ सुभाष वर्मा डॉक्टर धर्मेश राज डॉक्टर सुनील तिवारी डॉक्टर संतोष कुमार डॉ बालमुकुंद सेठ डॉ राजेंद्र गुप्ता डॉ राजीव कुमार सिंह डॉक्टर के वी यादव डॉ मनोज श्रीवास्तव आदि शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ राहुल सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार डॉ शैलेंद्र सिंह ने दिया।

Post a Comment

0 Comments