बच्चों का शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा व पुनर्वास सर्वाधिक महत्वपूर्णः संजय उपाध्याय



बरसठी, जौनपुर। कम्पोजिट विद्यालय आदमपुर बरसठी एवं सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कालोनी के संयुक्त तत्वावधान में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी बाल संसद एवं वृहद पौधरोपण का आयोजन हुआ। विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष बरसठी दिनेश कुमार ने कहा कि बच्चों के शारीरिक विकास के लिये शिक्षा बहुत जरूरी है। सरकार द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। 6 से 14 वर्ष के बच्चों को सर्वाधिक देख-रेख की जरूरत होती है। बाल संरक्षण और सुरक्षा को लेकर हम सब सदैव संवेदनशील रहते हैं। मुख्य अतिथि संजय उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय मास्टर ट्रेनर बालिका जागरूकता अभियान ने कहा कि किशोर न्याय अधिनियम के तहत बच्चों का शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा पुनर्वास सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। हमें बच्चों को स्वस्थ शैक्षिक वातावरण प्रदान करने की जरूरत है। स्वस्थ वातावरण में ही बच्चों की शिक्षा पूर्ण ज्ञान प्रदान किया जा सकता है। शिक्षा स्वास्थ के बाद सर्वाधिक महत्वपूर्ण है कि बच्चे सुरक्षित रहें। उन्हें सुरक्षित माहौल मिले, ताकि उनके व्यक्तित्व का विकास हो सके। इस तरह बाल संसद और सांस्कृतिक आयोजनों के वातावरण से बच्चों की प्रतिभाएं और निखरती। विशिष्ट अतिथि सोधई राम यादव ने कहा कि ग्रामीण बच्चों में प्रतिभाएं सबसे अधिक होती हैं। मेरे लम्बे कार्यकाल के दौरान अनुभव रहा कि कमपोजिट विद्यालय आदमपुर में इस समय सबसे अच्छी शिक्षा-दीक्षा बच्चों को प्रदान की जा रही है जो एक नजीर है। स्वागत गीत प्रिया एवं सरस्वती वंदना ने प्रस्तुत किया तो शिवानी, श्वेता, सृष्टि, कृतिका, सांस्कृतिक कार्यक्रम सेजल, श्रद्धा, खुशबू, दीपाली और खुशी ने प्रस्तुत किया। बाल संसद में चयनित बच्चों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बालिकाओं को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात पौधरोपण विद्यालय में हुआ जहां शीशम, ढिठोरी, बरगद, सिरीस, शीशम, अमरूद का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर शिक्षक विनोद पाण्डेय, प्रमोद प्रजापति, शिव कुमार यादव, संजय सिंह, सुनील यादव, महेश प्रजापति, नगीना गौतम, इंदु प्रकाश यादव, रती लाल निषाद, राम सजीवन, संजय यादव, मनोज कुमार, संदीप सिंह, त्रिभुवन प्रसाद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सुबाष सरोज व संचालन विनोद यादव ने किया। अन्त में प्रधानाध्यापक सुभाष सरोज ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया

Post a Comment

0 Comments