परिश्रम का परिणाम सुखद होता है – फादर पी विक्टर

 जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल के कक्षा तृतीय के छात्र अद्वित उपाध्याय ने हिंदुस्तान ओलंपियाड में जनपद जौनपुर में प्रथम स्थान पाकर विद्यालय का नाम रौशन किया।सेंटजॉन्स स्कूल के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने अद्वित को ₹ 2100 का चेक प्रदान किया तथा आशीष प्रदान किया।फादर ने कहा कि परिश्रम का फल मीठा एवं सुखद होता है।

कठिन परिश्रम के बाद निकलने वाली पसीने की बूँदें किसी मोतियों से कम सुंदर नहीं होती हैं।विद्यार्थी-जीवन कठोर परिश्रम एवं साधना का समय होता है,ऐसे समय में आलस्य घातक होता है।

विद्यार्थी को अपने लक्ष्य के प्रति अनवरत तत्पर रहना चाहिए तभी सफलता उनके कदम चूमेगी।इस अवसर पर अद्वित के पिता सतीश उपाध्याय एवं माता सुशीला उपाध्याय ने पुत्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की।

Post a Comment

0 Comments