स्लो रेस के जरिए किया यातायात जागरूकता का प्रयास

शाहगंज।

                कस्बे में रविवार को स्लो बाइक और स्लो साइकिल रेस के जरिए यातायात जागरूकता का प्रयास किया गया। सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा घासमंडी चौक पर आयोजित प्रतियोगिता में लोगों से धीमी गति से वाहन चलाने और सुरक्षित घर पहुंचने को जिम्मेदारी समझने की अपील की गई।

अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि यातायात सुरक्षा के नजरिए से संस्था हर साल यह कार्यक्रम आयोजित करती है। जेसी सप्ताह चेयरमैन विकास अग्रहरि ने बताया कि नमस्ते 2022 सप्ताह के तीसरे दिन आयोजित प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। स्लो बाइक रेस का खिताब आकाश यादव ने सबसे धीमे बाइक चलाकर जीता। दूसरे स्थान पर विवेक यादव और तीसरे स्थान पर पवन सोनी रहे। स्लो साइकिल रेस के बालिका वर्ग में सौम्या सोनी पहले, कली गुप्ता दूसरे और नव्या जायसवाल तीसरे स्थान पर रहीं। स्लो साइकिल रेस के बालक वर्ग में अंकुश यादव पहले, सत्यम यादव दूसरे और मुजम्मिल सलमानी तीसरे स्थान पर रहे।

विजेताओं को मुख्य अतिथि बीपीसीएल के असिस्टेंट मैनेजर अजय कोड़ा, विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार, आईईएस पंकज वर्मा, अमृत कुमार और माइसेम सीमेंट से अनिल कुमार वर्मा ने अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में तय गति सीमा का पालन करने का था और यह अपना संदेश देने में पूरी तरह सफल रहा। मुख्य अतिथि ने संस्था के प्रयासों की सराहना की और विजेताओं को शुभकामना दी। कार्यक्रम संयोजक राम अवतार अग्रहरि ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन रविंद्र दुबे, दीपक जायसवाल, निर्भय जायसवाल, रामजी गुप्ता, रविकांत जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम में डॉ राजकुमार मिश्रा, दिनेश चंद्र गांधी, पुष्कर जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, कार्तिक अग्रहरि, आशीष प्रीतम, हिमांशु गुप्ता , मिथिलेश नाग, रंजीत साहू, उज्ज्वल सेठ, सर्वेश अग्रहरि, अनूप सेठ, अनूप गुप्ता,  जेसी सप्ताह के सह चेयरमैन धीरज जायसवाल ने सहभागिता दर्ज कराई।

Post a Comment

0 Comments