६ अक्टूबर को नागपुर में होगी विशाल महारैलीप्रेसवार्ता के दौरान बोले बहुजन क्रान्ति मोर्चा के जिला संयोजक

६ अक्टूबर को नागपुर में होगी विशाल महारैली
प्रेसवार्ता के दौरान बोले बहुजन क्रान्ति मोर्चा के जिला संयोजक
जौनपुर। बहुजन क्रान्ति मोर्चा एवं भारत मुक्ति मोर्चा के माध्यम से प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान बहुजन क्रान्ति मोर्चा के जिला संयोजक दिनेश कुमार ने बताया कि देश में भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र को समाप्त करने की शाजिश की जा रही है। भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। देश की सबसे बड़ी आबादी ओबीसी है। एससी, एसटी, ओबीसी एवं मायनारिटी पर लगातार अन्याय, अत्याचार किये जा रहे हैं। ईवीएम के माध्यम से वोटों की चोरी हो रही है। इन तमाम घटनाओं को देखते हुए बहुजन क्रान्ति मोर्चा के राष्टï्रीय संयोजक एवं भारत मुक्ति मोर्चा के राष्टï्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम ने 6 अक्टूबर को नागपुर में विशाल महारैली एवं आरएसएस हेडक्वाटर पर विशाल प्रोटेस्ट मार्च निकालने का एलान किया है। जिसमें देश भर से 1.5 लाख लोग शामिल हो रहे हैं क्योंकि वर्तमान सरकार आरएसएस के इशारे पर चल रही है। इसलिए आरएसएस के मुख्यालय पर प्रोटेस्ट मार्च निकाला जा रहा है। इस महारैली और प्रोटेस्ट मार्च में जनपद से भी बड़ी संख्या में लोग सहभाग करेंगे। इस आन्दोलन में राष्टï्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्टï्रीय किसान मोर्चा, राष्टï्रीय मूल निवासी महिला संघ, भारतीय विद्यार्थी, युवा, बेरोजगार मोर्चा, राष्टï्रीय आदिवासी एकता परिषद, भारतीय विद्यार्थी छात्रा मोर्चा, बुद्घिष्टï इंटरनेशनल नेटवर्क, राष्टï्रीय सिक्ख मोर्चा सहित तमाम बहुजन संगठनों ने समर्थन दिया है।

Post a Comment

0 Comments