असन्तुलित स्कार्पियो सड़क किनारे खंदक में पलटी, चार घायल

जफराबाद। क्षेत्र के नेवादा गांव के पास शुक्रवार को असन्तुलित स्कार्पियो हाई-वे से नीचे दस फुट गहरे गड्ढे में पलट गई जिसमें सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।बिहार के गोपालगंज के एक व्यक्ति की तबीयत काफी खराब थी। परिवार के लोग लखनऊ के पास किसी प्राइवेट अस्पताल में उपचार करवाने ले गए थे। वहां से वे लोग शुक्रवार सुबह बिहार के लिए निकले। राजमार्ग पर उक्त स्थान पर अचानक असन्तुलित होकर स्कार्पियो गहरे गड्ढे में चली गयी। उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गयी। स्थानीय कुछ लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए। वहां जाकर 112 नम्बर पुलिस तथा एम्बुलेंस को सूचना दिया। गांव के ही लोगो ने सभी घायलों को किसी प्रकार बाहर निकाला।उसी समय पुलिस तथा एम्बुलेंस भी पहुंच गई। सभी को अस्पताल भेज दिया गया। घायलों में एक का नाम देवेन्द्र नाथ शुक्ला है बाकियों का नाम पता नहीं चल सका।

Post a Comment

0 Comments