धरने पर बैठी महिला को मिला न्याय, पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

खेतासराय। प्रेम विवाह के बाद पत्नी को छोड़कर फरार पति के विरुद्ध पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्याय मिलने पर पांच दिन से पति के घर की दहलीज पर मासूम बेटी के साथ धरने पर बैठी महिला ने धरना खत्म कर दिया। ग्राम प्रधान ने महिला को जूस पिलाकर धरना खत्म कराया।जमदहां गांव निवासी मिंटू प्रजापति मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रही सुनीता नाम की युवती से प्रेम हो गया था। दोनों ने वर्ष 2018 में प्रेम विवाह कर लिया।


एक साल बाद उसकी पत्नी को पुत्री पैदा हुई। दो सप्ताह पहले पत्नी और बेटी को मुंबई छोड़ पति मिंटू फरार हो गया। पति को ढूंढते उसकी पत्नी अपनी दुधमुंही बेटी के साथ जमदहां गांव पहुंची। परिवार वाले उसे घर में घुसने नहीं दिए तो उसने पुलिस की मदद ली। इस बीच ससुराल वाले ताला लगाकर घर से फरार हो गए। मुकदमा दर्ज कराने के लिए महिला थाने पर तहरीर दी। मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। फिर भी न्याय नहीं मिला तो महिला अपनी मासूम बेटी के साथ दरवाजे पर धरने पर बैठ गई। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पांच दिन बाद आरोपित पति के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने पर महिला ने धरना खत्म कर दिया।

Post a Comment

0 Comments