राष्ट्रीय लोक अदालत में 36463 मामलों का हुआ निस्तारण

जौनपुर। जिला जज वाणी रंजन अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा सचिव विवेक विक्रम की देख—रेख में दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रीता कौशिक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुल 37463 मामलों का निस्तारण हुआ। 13.15 करोड़ रुपए की धनराशि पर समझौता किया गया। जज भूदेव गौतम ने एक्सीडेंट क्लेम के 25 वादों का निस्तारण किया। 1.68 करोड रुपए पीड़ित पक्ष को दिलाया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा 126 मुकदमों का निस्तारण हुआ। सायला को 81.20 लाख रुपए समझौता राशि प्रदान की गई। विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट द्वारा विद्युत से संबंधित 137 वाद निस्तारित हुआ।2970 शमनीय फौजदारी वादों का निस्तारण हुआ‌। 6.52 लाख रुपए का अर्थदंड लगा। एन आई एक्ट के 14 तथा अन्य प्रकार के 405 मामलों का निस्तारण हुआ। सिविल न्यायालय द्वारा 119 मामलों का निस्तारण हुआ। उत्तराधिकार के मामलों में 60.87 लाख रूपए का प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। राजस्व न्यायालय फौजदारी के 3167 व राजस्व के 1841 व उपभोक्ता फोरम के 7 मामले, अन्य प्रकार के 27,400 , बाट माप के तीन मामले नगर पालिका द्वारा जलकर से संबंधित 25 मामले, विद्युत बिल से संबंधित 36 मामलों का निस्तारण किया गया। बैंक व फाइनेंस कंपनी एवं बीएसएनल आदि के रिकवरी से संबंधित 1187 वाद निस्तारित हुए। 9.96 करोड रुपए का समझौता किया गया।

Post a Comment

0 Comments