रोशनदान तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में बीती रात चोरों ने पीछे के रोशनदान को तोड़कर लाखो रुपए का सामान पार कर दिया। इसकी सूचना मकान मे रह रहे एक व्यक्ति ने थाने में दी। 
        उक्त मकान में मुंगरा नगर के निवासी आदित्य कुमार बतौर देखभाल कर्ता के रूप में रहते हैं। बीते दिनों उनका स्कूटी से एक्सीडेंट होने के चलते वो अपने घर पर थे।  
       सुबह जब आदित्य ने आकर दरवाजा खोला और देखा तो पीछे का रोशनदान का शीशा टूटा हुआ था। तत्पश्चात वो अन्य कमरों मे गए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने देखा कि आलमारी का ताला तोड़कर दो जोड़ी चांदी का पायल, दो अंगूठी, महंगे कपड़े के साथ ही दो एलईडी टीवी चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। 
        आदित्य ने बताया कि ये मकान चिकित्साधिकारी डा 0 डी0 नाथ का है। वो इन दिनों उन्नाव में नौकरी कर रहे है। इसकी जानकारी देखभाल करने वाले आदित्य कुमार द्वारा पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

Post a Comment

0 Comments