जेसीआई शाहगंज शक्ति मण्डल अधिवेशन में सम्मानित

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज शक्ति को वर्ष 2022 के दौरान बेहतर प्रदर्शन और समाज कल्याण के कार्यों के लिए पुरस्कारों से नवाजा गया। लखनऊ में आयोजित मंडल 3 के मंडल अधिवेशन में मण्डलाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल ने अध्यक्ष पूनम जायसवाल को सम्मानित किया। संस्था को प्रोग्राम एरिया में शानदार प्रदर्शन के लिए रनर अवार्ड मिला। साथ ही मंडलाध्यक्ष की तरफ से एक्सीलेंस अवार्ड मिला। इसके अलावा महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मंडल कोऑर्डिनेटर ने सम्मानित किया। अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने कहा कि अवार्ड और रिकॉग्निशन मिलने से आगे और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती है और जेसीआई शाहगंज शक्ति इसी तरह मंडल में शाहगंज का नाम ऊंचा रखेगी।

Post a Comment

0 Comments