खबर का असर: शाम होते ही जल उठी स्ट्रीट लाइट


चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित शीतला चौकियां बड़ागार चौराहे पर लगा स्ट्रीट लाइट पिछले 5 दिनों से खराब होने के कारण चौराहे पर शाम होते ही अंधेरा छाया रहता था। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर समाचार पत्र में खबर प्रकाशित हुई जिसको गम्भीरता से लिया गया। शुक्रवार की दोपहर में नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा इसे ठीक किया गया। शुक्रवार को शाम होते ही जल उठी स्ट्रीट लाइट। वहीं क्षेत्र के स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने नगर पालिका के विद्युत कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments