वर्षों से लम्बित समस्याओं को लेकर विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति ने किया कार्य बहिष्कार


जौनपुर। विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सोमवार को ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबन्धन के स्वेच्छाचारी रवैये के कारण ऊर्जा निगमों में व्याक्त भय का वातावरण समाप्त करने एवं बिजली कर्मचारियों व अभियन्ताओं की वर्षों से लम्बित ज्वलन्त समस्याओं का समाधान कराने के लिये अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय विद्युत वितरण मण्डल प्रथम जौनपुर के समक्ष समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक कार्य बहिष्कार कर विरोध सभा हुआ जिसकी अध्यक्षता महावीर सिंह एवं संचालन निखिलेश सिंह ने किया। इस दौरान इं. अभिषेक केशरवानी, इं. पंकज जायसवाल, संजय यादव, अशोक पटेल, आजाद चन्द्रशेखर, गिरीश चन्द्र यादव सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर अशोक मौर्या, सर्वेश यादव, अभिनन्दन सिंह, संजय श्रीवास्तव, इं. आतिश यादव, इं. एके सिंह, कामता प्रसाद, पंकज यादव, असगर मेंहदी, मंगला प्रसाद, कमलाकान्त मिश्रा, विद्यासागर गुप्ता, अभिषेक यादव, इं. अवधेश यादव, प्रवेश सिंह, संतराम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments