पुलिस बेलगाम, कानून व्यवस्था बदतर: सांसद

जौनपुर। सांसद श्याम सिंह यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था की हालत बदतर हो गयी है। गंभीर घटनाओं की एफआईआर दर्ज नहीं जा रही है। इससे पुलिस अपराध का ग्राफ कम दिखाना चाहती है, जिसके परिणाम स्वरूप अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे है और अपराध पर अंकुष लगाना पुलिस के बस की बात नहीं रह गयी है। 
          पत्रकारों से बात करते हुए सांसद ने कहा कि जिले में थानेदार और दरोगा गण्यमान्य लोगों के साथ अमर्यादित व्यवहार रहे है। पुलिस बेलगाम हो गयी है। पीड़ितों को थाने पर गाली देकर भगा दिया जा रहा है। उनपर क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक का नियंत्रण नहीं है। इन पुलिस अफसरों की हिम्मत नही है कि अपने अधीनस्थों की निरंकुष कार्यप्रणाली पर अंकुष लगा सके। 
         जनता थाने पर जाती है तो उनकी बात नहीं सुनी जाती। दर्जनों पीड़ितों को पुलिस अधिकारियों के पास फोन कर भंेजा गया लेकिन किसी भी पीड़ित को राहत नहीं दिलाया गया। उन्होने कहा कि कानून व्यवस्था की लचर और निरंकुष स्थिति को देखते हुए ऐसे पुलिस अधीक्षक को यहां से रवाना किया जाना चाहिए। 
        उन्होने कहा कि पुलिस की निरकुंषता को देखते हुए जिलाधिकारी को अपने अधिकार का प्रयोग कर जनता को उनकी समस्याओं से निजात दिलाने की जरूरत है। सांसद ने कहा कि मैं बसपा का सांसद हूं मेरी बात नही सुनी जाती लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधियों से भी बात करने पर वे कहते है अधिकारी बेलगाम है उनकी भी नहीं सुनी जा रही है। ऐसा पहले कभी नहीं होता था।

Post a Comment

0 Comments