शिक्षा शास्त्री व राष्ट्रवादी डा. काशी प्रसाद जायसवाल की जयंती मनी


जायसवाल समाज सेवा समिति ने कार्यक्रम करके जीवन पर डाला प्रकाश
जौनपुर। जायसवाल समाज सेवा समिति जौनपुर के तत्वावधान में जायसवाल समाज के कुलभूषण, महान इतिहासकार, शिक्षा शास्त्री, मुद्रा शास्त्री, बैरिस्टर, राष्ट्रवादी डा. काशी प्रसाद जायसवाल की जयंती मनायी गयी। यह आयोजन नगर के सब्जी मण्डी स्थित जायसवाल धर्मशाला में दुलारे लाल जायसवाल मास्टर साहब की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ संयोजक पीयूष जायसवाल की उपस्थिति में डा. जायसवाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके की गयी। तत्पश्चात्त डा. जायसवाल के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित तमाम वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस मौके पर दिनेश जायसवाल ने बताया कि डा. जायसवाल महान इतिहासकार, शिक्षा शास्त्री, मुद्रा शास्त्री एवं बैरिस्टर थे। भारत सरकार ने उनके जन्मशती पर डाक टिकट जारी किया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रवण जायसवाल ने कहा कि डा. जायसवाल के व्यक्तित्व से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से भारत रत्न देने की मांग किया।कार्यक्रम अध्यक्ष दुलारे लाल जायसवाल ने डा. जायसवाल के जीवन चरित्र एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तो ज्ञान जायसवाल ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भजन प्रस्तुत किया। आयोजन समिति के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि डा. जायसवाल 35 भाषाओं के ज्ञाता थे। रॉयल सोसायटी आफ लंदन द्वारा द्वारा चीनी भाषा पर शोध के लिए उन्हें फेलोशिप प्रदान की गयी। उनके द्वारा लिखी पुस्तकों में हिंदू पालिटी, इंपीरियल हिस्ट्री ऑफ इंडिया, डार्क एज इन इंडिया, हिस्ट्री ऑफ नेपाल प्रमुख हैं। इसके अलावा डा. जायसवाल के जीवन पर व्याख्यान देने वालों में राजेश जायसवाल, दयाशंकर जायसवाल अवकाशप्राप्त शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक, गोल्डी जायसवाल, विकास जायसवाल, संदीप जायसवाल, कोषाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता सुदनीपुर, विजय सिंह जायसवाल पूर्वांचल विश्वविद्यालय आदि प्रमुख रहे। इस अवसर पर प्रवीर जायसवाल, रमेश जायसवाल ऑडिटर, राजेश जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल जायसवाल, केदार जायसवाल, दिनेश जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल, सुभाष जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, कार्तिक जायसवाल, अरविन्द जायसवाल, सतीश जायसवाल, अनिल जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुरेन्द्र जायसवाल ने किया। अन्त में जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments