गीतांजलि ने 51 वर्षों की परम्परागत को आगे बढ़ाया


संस्था ने वनवासी बस्ती के बच्चों को ऊनी वस्त्र दिया
जौनपुर। जनपद की रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था गीतांजलि सामाजिक कार्यों के 51 वर्षों की परंपरा की कड़ी में इस वर्ष भी ऊनी वस्त्रों का वितरण पूर्वांचल विश्वविद्यालय के निकट जासोपुर चकिया (वनवासी बस्ती) में गरीब बच्चों में किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष ब्रह्मेश शुक्ला, महासचिव अमन सहगल, कोषाध्यक्ष पवन सोनी, सांस्कृतिक सचिव अशोक मौर्य, पूर्व अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सोनी, वरिष्ठ उपाध्याक्ष नीरज शाह, रूप नारायण माली, वरिष्ठ सदस्य मनोज तिवारी, प्रमोद गुप्ता, विनोद पाठक, संतोष साहू, अमित सोनी, रमन सोनी, विवेक गुप्ता, दिनेश सेठ, पवन कुमार, डा. प्रेम दर्शन विश्वकर्मा, धर्मसेन सिंह, उद्भव शाह आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष महेंद्र देव विक्रम ने किया।

Post a Comment

0 Comments