आदिकाल से हमारे समाज देश और दुनिया को दिशा देने का कार्य किया है:डॉ इन्द्रसेन

जौनपुर :कायस्थों की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था सन् 1887मे स्थापित अखिल भारतीय कायस्थू महासभा की उत्तर प्रदेश राज्य की प्रदेश कार्यकारिणी की साधारण सभा आम बैठक विधायक निवास दारुलशफा के कामन हाल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र की 75 जनपदों में से 60 जनपदों में गठित कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष महामंत्री एवं युवा, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महामंत्री प्रदेश पदाधिकारी गण प्रतिभाग किया।इस दौरान सामाजिक तानाबाना चुस्त दुरुस्त करने के निमित्त उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे।
        बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि आज से नहीं आदिकाल से हमारा समाज देश और दुनिया को दिशा देने का कार्य किया है।धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद, स्वतंत्रता आन्दोलन में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस,भारत के प्रथम राष्ट्रपति संविधान सभा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जैसे अनेकों महान कायस्थ विभूतियों ने अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। दुर्भाग्य है कि आज हम देश में हासिये पर आ गए हैं। इसके लिए हम सबको सोचकर काम करना पड़ेगा कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को कैसे सुरक्षित रखें। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि संख्या बल के आधार पर लखनऊ व अन्य नगर निगम, नगरपालिका, नगरपंचायत में महापौर, चेयरमैन व पार्षद, सभासद हेतु प्रत्याशियों का चुनाव में खुलकर समर्थन करें।आज सामाजिक भागेदारी हिस्सेदारी तय करने के लिए कायस्थ समाज को एकजुट होकर काम करना पड़ेगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का इसी के निमित्त निर्माण हुआ कि हम सब अपने इस संगठन को गांव स्तर व नगरों महानगरों में वार्ड स्तर पर गठन कर सदस्य संख्या में बढ़ोतरी करें और हम अपनी सामाजिक, राजनीतिक आर्थिक हिस्सेदारी तय करें।आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र की इस साधारण सभा में सभी जनपदों का प्रतिनिधित्व यह दर्शाता है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित और समृद्धिशाली बनाने को लेकर संघर्ष करने में सक्षम है।आज की इस बैठक में आप सबसे यही आशा और अपेक्षा है कि संगठन का विस्तार कर समाज के दबे कुचले शोषित पीड़ित भाइयों का सहयोग कर उन्हें मुख्यधारा में शामिल करें। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्याम चन्द्र श्रीवास्तव ने किया।इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमेश श्रीवास्तव प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पश्चिमी संभाग वेद प्रकाश सक्सेना, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मध्यसंभाग सन्तोष निगम, प्रदेश संगठन मंत्री आमोद श्रीवास्तव , प्रदेश उपाध्यक्ष मध्यसंभाग प्रभारी संजीव कुमार सक्सेना, जिला अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव श्रीकांत श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, शिव व्रत लाल श्रीवास्तव, राजीव रतन खरे, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, गिरीश श्रीवास्तव अश्वनी कुमार कमठान, आलोक प्रधान , किरण श्रीवास्तव सुलतानपुर, अनूप श्रीवास्तव सुलतानपुर, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, श्याम जी सक्सेना, किरण सक्सेना, संगीता श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूर्वांचल संभाग अंजना श्रीवास्तव, शिव भूषण लाल श्रीवास्तव प्रदेश सचिव, जतिन सिन्हा सुलतानपुर, सुशील कुमार श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष लखनऊ, गोपीकृष्ण श्रीवास्तव प्रयागराज, सहित, सभी जनपदों के अध्यक्ष/महामंत्री एवं युवा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष महामंत्री तथा प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे
बैठक में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव ने एवं संचालन प्रदेश महामंत्री प्रदेश महामंत्री श्याम चंद श्रीवास्तव ने किया।उक्त आशय की जनकारी प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।

Post a Comment

0 Comments