बसपा नेता राजदेव यादव ने सैकड़ों समर्थकों संग थामा सपा का दामन

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को बसपा के वरिष्ठ नेता राजदेव यादव व उनकी पत्नी अमरावती यादव ने सपा में आस्था रखते हुए जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के समक्ष सैकडों साथियों के साथ सदस्यता ग्रहण किया। सपा की सदस्यता ग्रहण के बाद राजदेव यादव ने कहा कि बसपा अब एक दुकान की तरह हो गयी है। उसमें कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है। जो ज्यादा पैसा लेकर जाएगा, उसी को सामान मिलेगा। बसपा में सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं का शोषण है। शोषित व वंचित वर्ग की लड़ाई लड़ना मेरी प्राथमिकता थी लेकिन बसपा भटक गई है। इसी क्रम में लाल बहादुर यादव ने कहा कि समाजवादी परिवार आपके मान व सम्मान की रक्षा हमेशा करेगा। निश्चित रूप से आपके आने से समाजवादी आंदोलन को बल मिलेगा। इस अवसर पर श्याम बहादुर पाल, हिसामुद्दीन शाह, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, दीपचंद राम, शकील अहमद, महेंद्र यादव, दिनानाथ सिंह, दीपू श्रीवास्तव, गामा सोनकर, सूर्यभान यादव, राजमूर्ति सरोज, सोचन राम विश्वकर्मा, मंजूर हसन, रियाज आलम सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments