25 साल से लगातार मां शत्ति की श्रद्धा में समाजसेवी करते हैं कम्बल दान


25 साल से लगातार मां शत्ति की श्रद्धा में समाजसेवी करते हैं कम्बल दान
समाजसेवी आशुतोष व राम आसरे ने किया कम्बल वितरण
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्यासपुर गांव निवासी डॉ राजेंद्र सिंह अपने गांव स्थित माँ शत्ति की श्रद्धा में गरीब असहायों को पिछले 25 वर्षो से मकर संक्रांति पर कंबल का वितरण अनवरत करते चले आ रहे हैं। शनिवार को भी इसी क्रम में 550 कम्बल का वितरण किया। डॉ राजेन्द्र सिंह के पुत्र आशुतोष सिंह ने सर्वप्रथम गांव  स्थित माँ शत्ति के मूर्ति पर कम्बल ऊपर रख कर पूजन अर्चन किया। पूजा अर्चना के बाद गांव में जुटे लगभग 120 लोगों को कंबल दिया गया। फिर गांव के प्राथमिक विद्यालय ग्यासपुर में 120 कम्बल, प्राथमिक बिद्यालय नाहरपुर में 150, बच्चों के साथ आए हुए अभिभावकों को दिया गया। अंत में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेहरू नगर के प्रधानाध्यापक हाशिम व प्रधान प्रतिनिधि शशिकांत पाठक ने अपनी उपस्थिति में 160 छात्र/छात्राओं में कम्बल वितरण किया। कम्बल पाते ही सभी बच्चे खिल खिला उठे। समाजसेवी आशुतोष सिंह ने कहा कि हम लोग हर साल मकर सक्रांति के दिन कम्बल वितरण करते है। लगभग 25 सालों से कम्बल बाट कर लोगो की सेवा करते हैं, ताकि ठंड के मौसम में कोई भी गरीब व असहाय व्यक्ति ठंड में परेशान न हो। आज लोगों की सेवा करके मन को बहुत खुशी मिल रही है। इस अवसर पर राम आसरे सिंह, जय हिंद यादव, राम अधार यादव, लालजी यादव, सजल यादव, विनोद सिंह, मृत्युंजय यादव, कुलदीप, जया, लालजी, रामजतन, दीपचन्द्र, धीरेंद्र, कल्पना, अनिता, संगीता आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments