पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का 520वाँ दिन

जौनपुर 10 जनवरी 2023। सत्याग्रह आन्दोलन के 520वें दिन पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में 'सत्याग्रह आन्दोलन' जारी रहा। सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण  तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में श्वेताभ पाण्डेय, अब्दुल करीम, सन्दीप यादव, उपेन्द्र पाण्डेय, बिहारी लाल यादव, अरविन्द नाथ मिश्र, विजय प्रकाश मिश्र, सन्दीप यादव, रवीन्द्र कुमार सिंह, चन्द्रमणि पाण्डेय, विनोद कुमार सिंह, सन्तोष कुमार, सुनील यादव, जलालुद्दीन, राजेश कुमार शर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे।  

Post a Comment

0 Comments