किरन श्रीवास्तव संगठन की सच्ची सिपाही थीं: महेश चन्द श्रीवास्तव

किरन श्रीवास्तव संगठन की सच्ची सिपाही थीं: महेश चन्द श्रीवास्तव
प्रथम पुण्यतिथि पर जुटीं तमाम हस्तियां, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। उनका इस दुनिया से जाना संगठन व पूरे जौनपुर के लिए अपूर्ण क्षति है। उक्त विचार राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने मियांपुर में किरन श्रीवास्तव के प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रंद्धाजलि सभा में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा। इसी क्रम में सांसद श्याम सिंह यादव ने कहा कि किरन जी एक अच्छी समाजसेवी व कर्मठ नेत्री थीं। सामाजिक कार्यो में उनकी विशेष रुचि रहा करती थीं।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द यादव ने कहा कि किरन जी पार्टी के प्रति समर्पित रहती थी। उनका जिले की हर सामाजिक व धार्मिक कार्यो में अहम विशेष योगदान रहता था। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि किरन जी के साथ संगठन में कार्य करने का अनुभव बेहद ही अच्छा रहा जो भी कार्य उन्हें सौपा गया और उन्हें जिस भी क्षेत्र में संगठन द्वारा भेजा गया उन्हेंनो वो कार्य बहुत ही सरलता एवं समर्पण के साथ किया। उनका जाना हमारे संगठन के लिए अपूर्ण क्षति है।
एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु ने कहा कि किरन जी ने अपने सेवा भाव के बल पर समाज में काफी लोकप्रियता हासिल किया था। श्रंद्धाजलि सभा में विभिन्न दलों के राजनीतिक नेताओं व सामाजिक संगठनों के लोगो ने श्रंद्धाजलि दिया। शोक संवेदना पत्र लिखकर भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चन्द श्रीवास्तव ने कहा कि किरन जी भाजपा की एक सच्ची सिपाही थी। उनके त्याग व बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता मैं पूरे काशी क्षेत्र भाजपा के तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि आज यहाँ उपस्थिति विभिन्न राजनीतिक दलों की सैकड़ो लोगों की भीड़ यह दर्शाती हैं कि उन्होंने समाजहित में कार्य किया था उनकी कमी आज समाज को खल रही हैं। पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मेरे जिला संयोजक कार्यकाल में किरन श्रीवास्तव जी ने बड़ी संख्या में महिलाओं को संगठन से जोड़कर भाजपा को मजबूती दी थी। सपा नेता शकील अहमद ने कहा कि कोई भी त्योहार हो किसी धर्म का त्योहार हो किरन श्रीवास्तव जी किसी न किसी माध्यम से समाजसेवा करती रहती थी।
व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल ने कहा कि किरन जी बिजनेस, व्यापार करने वाले लोगो के भी दुखदर्द में साथ खड़ी रहती थी। समाज मे उनकी एक अलग पहचान थी।
बसपा नेता व पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर दिनेश टण्डन ने कहा कि किरन जी इतनी सरल थी कि चुनाव प्रचार में भी कभी मुलाकात हो जाती थी तो ये नहीं लगता था कि हम लोग एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि उनकी जिले के साथ-साथ प्रदेश संगठन में भी काफी लोकप्रियता थी।
मछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष राम विलास पाल ने कहा कि मुझे भी किरन जी के साथ कार्य करने का मौका मिला था उनकी मेहनत व लगन देखकर प्रेरणा मिलती थी। नगर पालिका आज़मगढ़ की अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने कहा कि किरन एक महान महिला थी। महिलाओं को देखते ही उनका दुःख समझ जाती थी व निवारण हेतु लग जाती थी।
श्रंद्धाजलि सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हरीशचंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या, वरिष्ठ नेता डॉ दिनेश सिंह, दीवानी अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री जय प्रकाश सिंह कामरेड, सुरेंद्र सिंघानिया, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष भूपेश सिंह, संतोष त्रिपाठी, ब्रम्हेश शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव, सरस चन्द श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता सुभाष कुशवाहा, शिक्षक नेता संतोष सिंह, वरिष्ठ नेता सुभाष अग्रहरि, कवि सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने भी सम्बोधित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विचार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर 51 महिलाओं को किरन श्रीवास्तव फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से साड़ी वितरण किया गया।
श्रंद्धाजलि सभा में दयाशंकर निगम, मधुकर तिवारी, पीयूष गुप्ता, सुशील मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, एडवोकेट रविन्द्र नारायण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विनोद तिवारी, आनंद मोहन श्रीवास्तव, एससी लाल श्रीवास्तव, श्याम रतन, परविंद चौहान, कांग्रेस नेता विकेश उपाध्याय, ग्रामीण पत्रकार असोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के पूर्व अध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, संगत पंगत के जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, विमला श्रीवास्तव, डॉ अंजू सिंह, सोमेश्वर केसरवानी, राधेरमण जायसवाल, भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, आशीष गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह, करंजाकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मम्मन यादव, यशवंत शाहू, माधुरी गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, डॉ अशोक अस्थाना, दयाल सरन, अमित गुप्ता, मनोज अग्रहरि, डॉ रजनीश श्रीवास्तव, डॉ विनोद कन्नौजिया सहित हजारों लोगों ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में आये लोगों का आभार आयोजक राकेश श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments