असहाय विधवाओं को समाजसेवी ने बांटा कम्बल


शाहगंज।
            क्षेत्र अंतर्गत ताखा पश्चिम चिरैया मोड़ निवासी समाजसेवी सुरेंद्र गुप्ता ने गरीब असहाय विधवा महिलाओ को कम्बल वितरित किया। समाजसेवी ने अपने निवास पर जरूरतमंद असहाय गरीब विधवा महिलाओं को इस कड़ाके की ठण्ड में ठिठुरते हुए लोगों को कंबल वितरित किया। महिलाएं ने कम्बल पाकर खुशी व्यक्त किया।

समाजसेवी सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी पांचवी बार गरीब असहाय विधवा महिलाओं को कंबल वितरण किया और आगे भी कार्यक्रम जारी रहेगा। इस मौके पर तिलकधारी गुप्ता, रामअजोर गुप्ता, विनोद गुप्ता, अजय सिंह, अमित सिंह, सुभास यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments