विश्व हिंदू सेवा संघ द्वारा असहायों को बाटे जा रहे कंबल

जौनपुर भीषण ठंड और शीतलहर से बचने के लिए जहां हर कोई गरीब  की मदद करता दिखाई दे रहा है तो वही इसमें विश्व हिंदू सेवा संघ द्वारा  प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा प्रदेश प्रवक्ता स्वामी विवेकानंद जी महाराज जिलाध्यक्ष गणेश मोदनवाल जिला महामंत्री द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र में भ्रमण कर रात्रि में निकलने पर असहाय गरीबों जरूरतमंदों को कंबल का वितरण लगातार किया जा रहा है प्रतिदिन लगभग 50 से ज्यादा कंबल ठंड से ठिठुरते लोगों को बचाने के लिए संघ द्वारा वितरित किया जा रहा है। प्रदेश प्रवक्ता स्वामी विवेकानंद जी महाराज ने कहा कि हमारा प्रमुख धर्म है असहाय जरूरतमंदों को हर तरह से उनकी सेवा करना कहीं भी आवश्यकता हो तो उनकी जो भी मदद संभव हो किया जाता है और आगे भी करते रहेंगे आज हिंदू समाज को एक बार पुनः जागृत होने की जरूरत है ऐसे में हिंदू धर्म समुदाय के लोग अपने आराध्य को ध्यान में रखते हुए सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और ऐसे लोगों को जो जरूरतमंद हो उनकी सहायता करें।इससे भगवान भी उनकी मदद जरूर करते हैं।

Post a Comment

0 Comments