मनोज बिन्द बनाये गये कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव

मनोज बिन्द बनाये गये कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव
बक्शा, जौनपुर। बक्शा ब्लाक के मखदूमपुर निवासी युवा नेता मनोज बिन्द राजा जिला सचिव को कांग्रेस सोशल मीडिया का प्रदेश सचिव बनाया गया। यह मनोनयन उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की चेयरमैन पंखुडी पाठक द्वारा किया गया। वहीं जानकारी होने पर कांग्रेस कमेटी बक्शा के ब्लाक अध्यक्ष डा० प्रभात विक्रम सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर श्री बिन्द को बधाई दिया। इस बाबत मनोज बिन्द ने कहा कि पार्टी हम जैसे छोटे कार्यकर्ताओं को इतनी बडी जिम्मेदारी दिया है। हम इस जिम्मेदारी को ईमानदारीपूर्वक निभायेंगे।

Post a Comment

0 Comments