माध्यमिक शिक्षक संघ के नवचयनित पदाधिकारियों को दिलायी गयी शपथ

माध्यमिक शिक्षक संघ के नवचयनित पदाधिकारियों को दिलायी गयी शपथ
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित कार्यसमिति का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आदर्श इंटर कालेज शम्भूगंज में प्रांतीय अध्यक्ष चेत नारायण सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह व संचालन प्रमोद सिंह ने किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष हेतु सुधाकर तथा मंत्री प्रमोद सिंह के साथ कोषाध्यक्ष दिनेश चक्रवर्ती ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
उपाध्यक्ष पद हेतु जय प्रकाश सिंह, राम प्रकाश सिंह, डा. प्रविंद सिंह, राजेश यादव, रणंजय सिंह, केशनाथ तिवारी, सन्तोष रघुवंशी, प्रवीण पांडेय, संतोष सिंह, संयुक्त मंत्री पद हेतु संजय सिंह, बंशराज यादव, संतोष सिंह, अखिलेश चंद्र, अखिलेश सिंह, सुधीर राय, जयशंकर सिंह, दीपक सिंह, आलोक सिंह, इंदू वर्मा मनोनित किये गये। विख्यात पांडेय संगठन मंत्री, प्रशान्त पांडेय मीडिया प्रभारी, आलोक श्रीवास्तव सोशल मीडिया प्रभारी तथा ब्रह्मदेव यादव आय व्यय निरीक्षक बनाये गये।
कार्यकारणी सदस्य के लिए अजय सिंह, चंद्र प्रकाश दुबे, राम प्रताप विश्वकर्मा, राजेंद्र मौर्य, संदीप सिंह, सुनीता राय, शशिधर सिंह, कृष्ण मोहन यादव, आशीष मिश्रा, शिव प्रसाद यादव, संजय सिंह, अनूप सिंह, नवीन सिंह, संदेश सिंह, संजय चौबे, जिया लाल बिंद, प्रदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, रविकांत, लाल बहादुर, आलोक दुबे, दयाशंकर यादव, कौशल बाबू, अनुक्रोश सिंह, राज नारायण सरोज, रितेश चौबे, स्वतंत्र सिंह, वीरेन्द्र भारती, गुंजन श्रीवास्तव, जयहिंद यादव मनोनीत किये गये। सभी को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह, शैक्षिक विचार पत्रिका के सम्पादक वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments