खुटहन, सरायख्वाजा की संयुक्त टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 03 गोतस्कर गिरफ्तार

जौनपुर: डॉ0 अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, डा0 संजय कुमार के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्वेक्षण में, दिनांक- 13.02.2023 की रात्रि में प्र0नि0 खुटहन श्री राजेश यादव व प्र0नि0 सरायख्वाजा मय टीम के गभीरन तिराहे पर अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के सम्बन्ध में बातचीत कर रहे थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली की गभिरन पोटरिया रोड पर सलहदीपुर के सरहद रोड पर कुछ लोग एक गोवंश को बाधकर बध करने की तैयार कर रहे है।
         इस सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस बल के पहुँचने पर गोतस्कर द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जिससे एक गोली का0आशीष यादव के दाहिने बाह के उपरी भाग पर लगी।आत्मरक्षार्थ चेतावनी देते पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गयी जिससे एक गोली गोतस्कर रुस्तम पुत्र नाटे ग्राम हरिकापुरा पिलकिछा थाना खुटहन जौनपुर के पैर मे लगी।
          गोली लगने से गोतस्कर घायल हो गया। पुलिस बल द्वारा मौके से भागते समय दो अन्य गोतस्करो को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल पुलिस के जवान व अभियुक्त रुस्तम को उपचार हेतु सीएचसी कंरजाकला रवाना किया गया था जिसको जिला अस्पताल जौनपुर से बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया।  
            घटना के दौरान पकड़े गये अभियुक्तो से पूछताछ के दौरान सनसनी खेज घटना का अनावरण करते हुए यह जानकारी मिली कि इनका एक बहुत बड़ा गैंग है जो गोवध व गोतस्करी मे संलिप्त है। 
          इस गैंग का मास्टर माइंड मन्नान निवासी बखरा थाना सरायमीर आजमगढ व पापा ,गुड्डू उर्फ लगंड़ा निवासीगण अरन्द थाना शाहगंज जौनपुर ने अपने अन्य सदस्यो के साथ गोवध करते हुए उनके मुंडो को अपने निजी वाहन स्कार्पियो व पिकप से मांस निकालकर मुंडो को पटैला के पास सेवई नाला व ईटौरी सरायख्वाजा नाले मे फेके जाने की बात प्रकाश मे आयी है।
          इस गैंग मे संलिप्त अपराधियो की तलाश हेतु टीमे रवाना की गयी है । इनके विरुध्द गैंगेस्टर आदि की कडी कार्यवाही की जायेगी । उपरोक्त प्रकरण के संबंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-33/2023 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट व धारा 3/5/8 गो0नि0अधि0 पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित न्यायालय भेजा जा रहा है। 
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1.रूस्तम पुत्र नाटे ग्राम हरिकापुरा पिलकिछा थाना खुटहन जनपद जौनपुर। (घायल)
2-रियाजु पुत्र लल्लू ग्राम लमहन थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
3-शहनवाज पुत्र जलालुद्दीन ग्राम अढ़नपुर थाना सरपतहां जनपद जौनपुर। 
*बरामदगी का विवरण –*
1. एक देशी तमन्चा 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर
2.एक लोहे का चाप ,दो चाकू, एक नुकीला राड व एक लकड़ी का ठेहा
3.एक मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डिलेक्स यूपी 50 सीजे 3979 व तीन मोबाइल 
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.प्र0नि0 खुटहन श्री राजेश यादव मय हमराह उ0नि0 विजय शंकर सिंह , उ0नि0 राममिलन यादव , हे0का0 संजय ओझा , हे0का0 संतोष यादव , का0 सुदर्शन यादव , का0 गजेन्द्र प्रताप सिंह , का0 आशीष यादव थाना खुटहन जौनपुर। 
2. प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा श्री अखिलेश कुमार मिश्र मय हमराह उ0नि0 सुरेन्द्र नाथ सिंह , उ0नि0 शहाबुद्दीन शाह , हे0का0 अमलेश सिंह , हे0का0 अनुज प्रताप सिंह।

Post a Comment

0 Comments