खुटहन पुलिस ने बीस हजार रुपयें के पुरस्कार घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

 

थाना खुटहन पुलिस ने बीस हजार रुपयें के पुरस्कार घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार-
श्अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के मार्गदर्शन व प्र0नि0 खुटहन श्री किशोर कुमार चौबे के कुशल नेतृत्व में अपराध निरीक्षक श्री राम प्रवेश यादव मय हमराही कर्मचारी गण की सहायता से मु0अ0सं0-169/16 धारा 324/382 भादवि के अभियुक्त रामेश्वर निषाद पुत्र राम भरोसी निषाद ग्राम पारौली थाना फतेहाबाद जनपद आगरा वर्ष 2016 से वांछित चल रहा था जिसके ऊपर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जौनपुर द्वारा 20,000 रुपये का पुरुस्कार घोषित किया गया है । अभियुक्त रामेश्वर निषाद पुत्र राम भरोसी निषाद ग्राम पारौली थाना फतेहाबाद जनपद आगरा को गौसपुर तिराहा से गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित न्यायालय भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

रामेश्वर निषाद पुत्र राम भरोसी निषाद ग्राम पारौली थाना फतेहाबाद जनपद आगरा।
आपराधिक इतिहास का विवरण-
मु0अ0सं0-169/16 धारा 324/382 भादवि थाना खुटहन जौनपुर।
मु0अ0सं0-423/17 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना डौकी जनपद आगरा।
गिरफ्तारी टीम का विवरण-
1.अपराध निरीक्षक श्री राम प्रवेश यादव थाना खुटहन जौनपुर।
उ0नि0श्री राजित राम यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
3.हे0का0 संतोष यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
4.का0सुदर्शन यादव थाना खुटहन जौनपुर।
5.का0अखिलेश यादव थाना खुटहन जौनपुर।

Post a Comment

0 Comments