आटो व ट्रैक्टर की भिड़ंत में दर्जन भर लोग घायल

आटो व ट्रैक्टर की भिड़ंत में दर्जन भर लोग घायल
बेहतर उपचार के लिये 8 घायलों को भेजा गया जिला अस्पताल
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायहरखू टिकरी गांव स्थित अपना ढाबा के पास ऑटो व खाद्यान्न लदी ट्रैक्टर की भिड़ंत में ऑटो सवार 8 महिलाओं सहित कुल 12 लोग घायल हो गये। घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार हो गये। घायलों को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल 8 लोगों को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार ऑटो टिकरी गांव स्थित अपना ढाबा के पास पहुँचा ही था कि तभी सरकारी खाद्यान्न लदे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार 16 वर्षीय सायमा, 50 वर्षीय जोहरा बेगम, 18 वर्षीय नगमा खातून, 6 वर्षीय बिंद्रा, 3 वर्षीय जैदा, 40 वर्षीय कमरजहां, निवासी बदलापुर, 30 वर्षीय नीला यादव टिकरी, 65 वर्षीय छोटे लाल यादव बरबसपुर गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को नौपेड़वा सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। इसके अलावा मामूली रूप से घायल काजिद, कैंसर जहां, भोला एवं खुशबू को प्राथमिक उपचार के बाद छूट्टी दे गई। उधर सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बक्शा त्रिवेणी सिंह ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

Post a Comment

0 Comments