बिना भय के व्यापार करें व्यापारी: रवीन्द्र


भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जौनपुर की बैठक सम्पन्न
जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जौनपुर की बैठक जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की अध्यक्षता में शहर के एक मैरिज हॉल में हुई जहां प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। बैठक के प्रथम चरण में मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी को माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्रम प्रदान करके स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने जनपद इकाई का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बहुत ही अल्प समय में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है जो अनुकरणीय है लेकिन हम सभी को सदैव सजग एवं गतिमान रहना है। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से अनुरोध किया कि वह शासन द्वारा दिए जा रहे लाभों का उपयोग करते हुए अपने व्यापार को ऊंचाइयों प्रदान करें। इस दौरान 21 नये सदस्यों को माला पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराया गया। नगर अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल व संजय केडिया ने सभी का स्वागत किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, विमल सिंह, रवि अग्रहरी, विनय बरोतिया एवं जिलाध्यक्ष युवा इकाई अजय गुप्ता ने संगठन के विस्तार तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर विचार व्यक्त किया। प्रवीण शाह, राघवेंद्र सिंह, राजेन्द्र सेठ, अभिषेक बैंकर, संजय जायसवाल ने व्यापारियों के हित को दृष्टिगत रखते हुए शैक्षणिक कैम्प पर प्रकाश डाला। नगर उपाध्यक्ष जयकिशन साहू ने संगठन के विस्तार तथा उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तो जिला युवा महामंत्री अभिताष गुप्ता ने संगठन की एकता पर बल दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने संगठन के विस्तार हेतु प्रत्येक सदस्यों से 5 नये सदस्य जोड़ने का आह्वान रते हुए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को शहर के साथ ग्रामीणांचल के बाजारों तक स्थापित करने हेतु प्रदेश महामंत्री को आश्वस्त किया। जिला महामंत्री आशीष चौरसिया ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन जिला मंत्री मनीष देव व नगर महामंत्री युवा योगेश साहू ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विपिन अग्रवाल, विजय केडिया, राजू जायसवाल, विवेक सेठी, अमित वैश्य, रूप नारायण माली, शिवेन्द्र दूबे, अनिल हरलालका, रसाल बरनवाल, संजीव साहू, घनश्याम साहू, विपुल सिंह, सेराज, रवि शर्मा, बिस्मिल्लाह खान, दिलीप साहू, प्यारे लाल मौर्य, अनुज वर्मा सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments