मानव का कर्म ही दिलाती है सफलताः कुलपति

मानव का कर्म ही दिलाती है सफलताः कुलपति
स्काउटिंग के जनक लार्ड बेडेन की मनायी गयी जयन्ती
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बुधवार को स्काउटिंग के जनक लार्ड बेडेन पावेल की 167वीं जयन्ती रोवर रेंजर परिसर में चिंतन दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने लार्ड वेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद झंडागीत, शिष्टाचार स्काउट प्रार्थना किया गया। कुलपति प्रो. मौर्य ने कहा कि लार्ड बेडेन पावेल का जन्मदिन चिंतन दिवस के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। मनुष्य का जीवन, चिंतन और कर्म से ही सफलता को प्राप्त करता है। आज हमारे चिंतन का विषय पर्यावरण की सुरक्षा, लैंगिग समानता और जल संचय की भावना सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं। विशिष्ट अतिथि कुलसचिव महेन्द्र कुमार ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स का उद्देश्य वाक्य सेवा करो की भावना, पर्यावरण जीव जंतुओं तथा मानवता के प्रति सदैव होनी चाहिए। स्काउटिंग और रोवर्स रेंजर हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जगदेव ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व समन्वयक प्रो. राकेश कुमार यादव एवं डॉ. राज बहादुर यादव सहायक कुलसचिव दीपक सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार गौतम, डा. विनय कुमार वर्मा, स्वामी नाथ, दिवाकर शर्मा, अरविंद सिंह तथा रोवर रेंजर के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments