राजेश कन्नौजिया ही नगर अध्यक्ष हैं: प्रदेश अध्यक्ष

राजेश कन्नौजिया ही नगर अध्यक्ष हैं: प्रदेश अध्यक्ष
जौनपुर। नगर धोबी कल्याण समिति जौनपुर के अध्यक्ष राजेश कनौजिया हैं। इनकी नियुक्ति मेरे द्वारा नवंबर 2022 में तदर्थ के रूप से अध्यक्ष पद पर की गई है। संजय कनौजिया पूर्व नगर अध्यक्ष को पद मुक्त कर दिया गया है, इसलिए उक्त पद पर राजेश कनौजिया अग्रिम आदेश तक अध्यक्ष बने रहेंगे।
उक्त बातें प्रदेश अध्यक्ष भैया लाल कन्नौजिया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कही। साथ ही उन्होंने बताया कि गत दिवस संजय कन्नौजिया से सम्बन्धित समाचार की पेपर कटिंग सामने आयी जिसमें स्वयं को संजय कन्नौजिया द्वारा नगर अध्यक्ष जाहिर किया गया है। संजय का यह कार्य पूर्णता गलत है जो अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। उनके इस कृत्य से संगठन की छवि पर धक्का लगा है, इसलिए संजय कनौजिया को यह चेतावनी दी जाती है कि भविष्य में वह अपने को नगर धोबी कल्याण समिति का अध्यक्ष कदापि न जाहिर करें, वरना संगठन हित में कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments