पुस्तक यात्रा एवं पोस्टर कार्यक्रम में बच्चों का दिखा गजब उत्साह

पुस्तक यात्रा एवं पोस्टर कार्यक्रम में बच्चों का दिखा गजब उत्साह
धर्मापुर, जौनपुर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दिशा संस्थान द्वारा पीके पब्लिक स्कूल धर्मापुर में पुस्तक यात्रा एवं पोस्टर एग्जीबिशन के साथ विज्ञान पर बच्चों के साथ संवाद एवं छोटे-छोटे वीडियो के माध्यम से दुनिया कैसे बनी, हमारा सौरमंडल कैसे बना, जीव की उत्पत्ति कैसे हुई, विषयों पर लंबी चर्चा हुई। साथ ही बच्चों को बिग बैंक की थ्योरी, सौर मंडल कैसे बना और हमारी धरती का निर्माण कैसे हुआ, विषयों पर गंभीरता के साथ सत्र चलाए गये। सत्र के दौरान युवाओं को जीव की उत्पत्ति धरती पर मानव का फैलाव कैसे हुआ, विषयों पर विस्तारपूर्वक बातें हुईं। बच्चे एक साथ बहुत सारी किताबें देखकर प्रफुल्लित हो उठे। सबसे बड़ी बात तो उनके लिए यह थी कि किताबों के संग्रह को देखकर उनके समझ में ही नहीं आ रहा था कि वे कौन सी किताबें चुनें। फिर भी बच्चों ने बहुत सारी किताबों को पसंद किया और पढ़ा। जैसे विज्ञान की दुनिया, नौजवानों से दो बातें, धरती का रहस्य, हम और हमारा सौर मंडल, मैने हार नहीं मानी, हम कैसी दुनिया चाहते हैं, चंपक, कोंपल, भगत सिंह, जिन्होंने इतिहास का रुख मोड़ा। पुस्तक यात्रा में 150 बाल साहित्य को किशोरों व युवाओं के लिये लगाया गया था।
विद्यार्थियों को विज्ञान दिवस के बारे में बताने की कोशिश की गयी। साथ ही कुछ वैज्ञानिक ट्रिक भी करके दिखाये गये। विद्यालय के बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया।

Post a Comment

0 Comments