प्रीति श्रीवास्तव को मिला इंस्पायरिंग वूमेन अवार्ड—2023

प्रीति श्रीवास्तव को मिला इंस्पायरिंग वूमेन अवार्ड—2023
ऑनलाइन वोटिंग के जरिये प्रदेश में प्रथम व देश में द्वितीय स्थान मिला
जौनपुर। राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित एवं महिलाओं को समर्पित इंस्पायरिंग वूमेन अवार्ड 2023 सीजन 3 की प्रतियोगिता में विकास खण्ड बक्शा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय रन्नो की शिक्षिका प्रीति श्रीवास्तव प्रदेश में प्रथम तथा देश में शीर्ष द्वितीय स्थान की विजेता घोषित हुईं। शिक्षिका को यह बड़ी उपलब्धि ऑनलाइन वोटिंग द्वारा प्राप्त हुई। फोर्थ स्क्रीन एजुकेशन एवं धर्म प्रकाश शर्मा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट पुष्कर राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के प्रथम चरण में पूरे देश से 80 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यो के आधार पर चयनित किया गया था। दूसरे चरण में ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से 21 विजेता चुने जाने थे जिसमें एक स्टेट से केवल शीर्ष 4 की महिलाओं को ही चयनित किया जाना था। उत्तर प्रदेश से 7 महिलाओं ने फाइनलिस्ट के रूप में द्वितीय चरण में प्रतिभाग किया जिसमें राष्ट्रीय अवार्ड विजेता शिक्षिका भी सम्मिलित रहीं। प्रीति ने वोट एवं सपोर्ट करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।
मालूम हो कि राष्ट्रीय स्तर के इस अवार्ड की विजेता बनीं प्रीति शिक्षा के क्षेत्र में एक विशेष पहचान रखती हैं। इनके द्वारा कोविड काल मे बच्चों की शिक्षा हेतु विशेष प्रयास किये गए हैं। साथ ही शिक्षिका को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति पुरस्कार के साथ कई राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिले हैं।

Post a Comment

0 Comments