समाज को आगे बढ़ाने का किया जायेगा प्रयास: अनिल कन्नौजिया

समाज को आगे बढ़ाने का किया जायेगा प्रयास: अनिल कन्नौजिया
सन्त गाड्गे धोबी कल्याण समिति ने आयोजित किया होली मिलन
जौनपुर। सन्त गाड्गे धोबी कल्याण समिति का होली मिलन समारोह केरारकोट में स्थित श्री संत गाड्गे धोबी धर्मशाला के प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कन्नौजिया प्रधान (गुतवन) एवं जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए जो भी सम्भव होगा, वह किया जायेगा। समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद करने एवं उनको और मजबूत करने के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बाबा संत गाड्गे जी महराज के उपदेशों को समाज को बताया। साथ ही धोबी धर्मशाला केरारकोट का निर्माण तेजगति से होने पर जोर दिया। समारोह में फुर्ती लाल मास्टर, सुनील मास्टर, नन्द लाल प्रधान, आर.डी. चौधरी आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर संत गाड्गे धोबी कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय कन्नौजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष नन्द लाल कन्नौजिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नगर सागर कन्नौजिया, उपाध्यक्ष नगर हरिशंकर कन्नौजिया, श्याम कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, राजपति कन्नौजिया, राकेश कन्नौजिया सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। समारोह का संचालन अच्छे लाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने किया।

Post a Comment

0 Comments