बाल विवाह घातक है: विजय पाण्डेय

बाल विवाह घातक है: विजय पाण्डेय
सरजू प्रसाद संस्था ने किया जागरूकता कार्यक्रम
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय आदमपुर में सरजू प्रसाद शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम हुआ जिसका शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्वलित करके मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पाण्डेय ने किया। साथ ही कहा कि बाल विवाह घातक है। इस सामाजिक कुरीतियों से बच्चों को बहुत कम उम्र में ही शादी और गर्भधारण की समस्याओं में उलझा देता है। बाल विवाह बच्चों को अच्छी सेहत, पोषण व शिक्षा आदि अधिकारों से वंचित कर देता है और उन्हें परिपूर्ण व सबल मनुष्यों के रूप में विकसित होने का मौका नहीं देता। विशिष्ट अतिथि प्रमोद प्रजापति प्रधानाध्यापक ने कहा कि बाल विवाह निषेध अधिकारी, पुलिस, अध्यापकों, पंचायत सदस्यों सहित अन्य संबंधित पक्षों की जिम्मेदारियों अत्यधिक महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापक सुभाष सरोज ने कहा कि बाल विवाह की सूचना निकट के थाने या 1098 पर दे सकते हैं। 18 साल से कम उम्र की लड़की की शादी 21 वर्ष से कम बालक की शादी बाल विवाह नाबालिग में आएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुधई राम यादव ने कहा कि बाल विवाह करवाना या रचाना एक संज्ञेय अपराध और गैरजमानती अपराध है। जागरूकता अभियान में हजारों बालिकाएं एवं महिलाएं की सहभागिता रहीं। इस अवसर पर सुशीला देवी, नीलम सिंह, संजय यादव, जवाहर लाल यादव, कंचन यादव, विजमा यादव, सावित्री गिरी, नीलम, राजेन्द्र प्रसाद यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में संजय उपाध्याय पूर्व चेयरमैन चाइल्ड वेलफेयर कमेटी एवं मास्टर ट्रेनर बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान ने कहा कि बाल विवाह पर जागरुकता अभियान सतत् चलता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments